फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अर्जेंटीना की साध्वी ने दर्ज कराया लूट का मुकदमा

अर्जेंटीना की साध्वी ने दर्ज कराया लूट का मुकदमा

Mon, 18 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
अर्जेंटीना की साध्वी ने दर्ज कराया लूट का मुकदमा
वाराणसी। अर्जेंटीना की साध्वी की तहरीर पर रविवार को रामनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है। साध्वी को अस्सी घाट से ले जाने वाले नाविक और गंगा उस पार के ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 15 संदिग्धों को चिह्नित किया है। सभी की तस्वीरें साध्वी को दिखाकर आरोपियों की तस्दीक कराई जाएगी। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, साध्वी का कहना है कि एक बदमाश को वह पहचान लेंगी।
विज्ञापन

अर्जेंटीना निवासी महिला पिछले कुछ वर्षों से भदैनी क्षेत्र में रह रही है। वह एक एनजीओ से जुड़कर काम करने के साथ ही साध्वी हो गई हैं। उसने बताया कि वह रोजा अस्सी घाट से नाव लेकर गंगा के उस पार साधना के लिए जाती हैं। शनिवार की शाम भी गंगा पार गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट करने के बाद पर्स में मौजूद 2000 रुपये छीन लिए थे। शनिवार की शाम वारदात के बाद उन्होंने एनजीओ से जुड़े लोगों को गैंपरेप की कोशिश की जानकारी दी थी। अस्सी घाट स्थित पुलिस चौकी में भी वह वारदात की मौखिक सूचना देकर चली गई थीं। रविवार को पुलिस ने तहरीर देने का आग्रह किया, जिस पर रामनगर थाने पहुंच कर साध्वी ने मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed