फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वरूपानंद का अभिषेक करने वाले महामंडल के पदाधिकारियों को नोटिस

स्वरूपानंद का अभिषेक करने वाले महामंडल के पदाधिकारियों को नोटिस

Fri, 01 Dec 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
स्वरूपानंद का अभिषेक करने वाले महामंडल के पदाधिकारियों को नोटिस
वाराणसी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद का चयन करने के बाद परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचकर अभिषेक करने वाले भारत धर्म महामंडल के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अलग रजिस्टर बनाकर शंकराचार्य के चयन का मनमाना प्रस्ताव पारित करने वाले आल इंडिया कौंसिल के 15 सदस्यों को दूसरी बार नोटिस भेज दिया गया है। इन सदस्यों को महामंडल की नीतियों के विरुद्ध कदम उठाने के आरोप में सात दिसंबर की मंत्री सभा की बैठक में निलंबित किए जाने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

24 नवंबर को महामंडल के एक धड़े ने अलग बैठक बुलाकर द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का ज्योतिष्पीठ पर अभिषेक किए जाने के बाद भारत धर्म महामंडल में घमासान चरम पर है। अलग धड़ा बनाकर उनके नाम का प्रस्ताव पारित करने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों को 27 नवंबर को जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय की ओर से दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस बैठक में दो उपाध्यक्षों सत्यनारायण पांडेय, शशिनंदन दर के अलावा डिपार्टमेंटल सेक्रेटरी शंभूनाथ उपाध्याय और ज्वाइंट सेक्रेटरी सत्येंद्र मिश्र, दिनेश मणि, हरिजी पाठक समेत 15 सदस्य शामिल थे। महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि नोटिस जारी होने के बाद अब तक एक पदाधिकारी का जवाब मिला है। इन सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा रही है। अवकाश पर गए महामंडल के अध्यक्ष दयानिधि मिश्र के दिल्ली से आने के बाद इस मसले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। संस्था विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों के विरुद्ध कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

अभिषेक करने वाले पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद का अभिषेक करने वाले भारत धर्म महामंडल के एक धड़े के सदस्यों के अलावा संत और विद्वान बृहस्पतिवार की सुबह काशी पहुंच गए। कैंट स्टेशन पहुंचने पर इनका बाजेगाजे के साथ स्वागत किया गया। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अलावा काशी विद्वत परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी और कई वैदिक विद्वान काशी पहुंचे। श्रीविद्या मठ में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed