{"_id":"5a206bae4f1c1b7a548c051c","slug":"141512074158-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
दानगंज। प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा करने वाली प्रदेश सरकार की बात लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण है ग्रामीण अंचलों की सड़कें। चोलापुर ब्लाक के महदा-मंगोलेपुर गांव को जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे है। आएं दिन वाहन चालक सड़क पर बने तालाबनुमा गड्ढों के भंवर में फंसकर घायल हो रहे है। वहीं सड़क से उड़ने वाले धूल-कणों से लोगों को स्वास संबंधी बीमीरियां भी घेर रहीं है।
यह सड़क खरदहा, मंगोलेपुर, महदा, चौबेपुर, खुर्द, चाहीन समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ती है। लेकिन रोना इस बात का है कि इतनी महत्वपूर्ण सड़क के लिए किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्व प्रधान महदा मनोज सिंह के नेतृत्व में सड़क पर गड्ढे होने की शिकायत को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क जल्द से जल्द नहीं बनाया गया तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अशोक सिंह, विनय, अरविंद, रामकेश, प्रेमनाथ, राजेश कुमार, फूलमती, कृष्ण गोपाल आदि लोग प्रमुख थे।