फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   श्रीराम जन्मोत्सव की चौपाईयों से गूंजा संकटमोचन मंदिर

श्रीराम जन्मोत्सव की चौपाईयों से गूंजा संकटमोचन मंदिर

Sat, 25 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम जन्मोत्सव की चौपाईयों से गूंजा संकटमोचन मंदिर
वाराणसी। संकटमोचन मंदिर में शुरु श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान राम के जन्मोत्सव का वर्णन मानस के दोहों व चौपाईयों के माध्यम से किया गया। भय प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की चौपाईयों से मंदिर गंज उठा। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने मानस पोथी, व्यास पीठ, और व्यास डा. राधाकांत ओझा का पूजन किया।
विज्ञापन

111 ब्राह्मणेां का पूजन अर्चन कर पाठ की शुरुआत की। दूसरे दिन पाठ में भगवान राम के जन्मोत्सव का वर्णय हुआ। इस मौके पर विवाह पंचमी पर मानस सम्मेलन में बांदा चित्रकूट से आए मानस मर्मज्ञ आचार्य यज्ञेश मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म में विवाह एक संस्कार है। अन्य धर्मों में विवाह मात्र समझौता है। भगवान राम ने तीन पद्धतियों से विवाह किया। पुष्प वाटिका में प्रेम विवाह, धनुष भंग कर प्रण विवाह या स्वयंवर विवाह, कुल परंपरानुसार भांवर या सिंदूर दान करके रीति विवाह किया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि शाश्वत सुख की प्राप्ति भगवान राम के चरणों में है। उनके चरणों में अनुराग श्रीराम चरित मानस के माध्यम से आता है। राजेश्वर त्रिपाठी, मनोज मिश्र, प्रभाकर त्रिपाठी, हीरालाल द्विवेदी ने मानस का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन रामयश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed