{"_id":"59f8e6684f1c1bd0538ba6e7","slug":"141509484136-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच झोलों से 124 कछुए बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच झोलों से 124 कछुए बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी ने पांच झोलों से 124 कछुए बरामद किए। साथ ही, तस्कर को भी धरदबोचा। पांचों बैग देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छिपाकर रखे गए थे। पकड़ा गया तस्कर श्यामल किरनिया पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। बरामद कछुए जौनपुर जिले के शाहगंज से पश्चिम बंगाल के वर्धमान ले जाए जा रहे थे।
सोमवार की रात लगभग पौने आठ बजे दूर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर पहुंची। जीआरपी की रूटीन चेकिंग के दौरान जनरल बोगी में छिपाकर रखे गए पांचों बैग बरामद हुए। बैग से कछुए की बरामदगी के बाद आसपास बैठे यात्रियों से जीआरपी ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो तस्कर ने वहां से भागने की कोशिश की। जीआरपी ने उसे दबोच लिया। कैंट जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 सहित कई धाराओं में चालान कर दिया गया है। बरामद कछुए वन विभाग को सुपुर्द कर दिए गए हैं।