फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इलेक्ट्रानिक बाजार में खरीदारी की बहार

इलेक्ट्रानिक बाजार में खरीदारी की बहार

Mon, 16 Oct 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक बाजार में खरीदारी की बहार
वाराणसी।नोटबंदी और फिर जीएसटी से मंदा हुआ इलेक्ट्रानिक बाजार दिवाली की रौनक में गुलजार हो गया है। खरीदारी की बहार लौटने से कारोबारी बेहद उत्साहित हैं। महीनों बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगने से कारोबार में आई बूम अब लगन के सीजन तक जारी रहने की उम्मीद है। दिवाली के खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने कई नए उत्पाद भी बाजार में उतारे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर्स और उपहार की धूम ने बाजार की चमक और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक उत्पादों के कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन के बाद लगन का सीजन शुरू हो जाएगा। अरसा बाद कारोबार में तेजी का रुख है। इस बार दिवाली पर 110 से 120 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। कंपनियों की स्कीमों का लाभ उठाते हुए लोग टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, एलसीडी टीवी, माइक्रोवेव, ओवेन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, होम थियेटर, इंडक्शन चूल्हा आदि खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी एलईडी टीवी की हो रही है। टॉप एंड टाउन रामकटोरा में 17000 की एलईडी (32 इंच) सबसे ज्यादा बिक रही है क्योंकि इस पर दो हजार रुपये की सीधी छूट दी जा रही है। टीवी में 24, 28, 32, 40, 43 इंच की जबरदस्त मांग है। वाशिंग मशीन आठ हजार से 16 हजार रुपये जबकि फ्रिज की कीमत 11000 से शुरू हो रही है। वीडियोकॉन, सोनी, पैनासोनिक, सैमसंग, गोदरेज, व्हर्लपूल की तरफ से ग्राहकों के लिए कई तरह की छूट और उपहार योजनाएं चलाई जा रही हैं। सोनी अपने उत्पादों के साथ हेडसेट, पॉवरबैंक आदि मुफ्त दे रही है तो वहीं कई और कंपनियों की ओर से भी निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार महिलाएं किचन से जुड़े होम एप्लाइंसेस की खरीदारी को तरजीह दे रही हैं। ज्वाला डिस्ट्रीब्यूटर के प्रफुल सोमानी, ब्राइट टेकभनॉलॉजी के उदित वासुदेवा ने बताया कि अच्छी खरीदारी हो रही है। इस बार अच्छे बाजार की उम्मीद है।
विज्ञापन

‘नॉक-नॉक’ किया तो जल जाएगी फ्रिज की बत्ती
बाजार में ऐसे भी ग्राहक हैं, जिनके लिए पैसे से ज्यादा नई तकनीक मायने रखती है। उनके लिए एलजी का साइड बाई साइड रेफ्रिजरेटर आया है। बालाजी शोरूम पर मौजूद इस रेफ्रिजरेटर को नॉक करने पर अंदर लाइट जल जाएगी और बिना दरवाजा खोले, पारदर्शी दरवाजों से अंदर के सामान आप देख सकेंगे। इसकी कीमत एक लाख 40 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ओलेड का जमाना
कंपनियों ने अब एलईडी से एक कदम आगे बढ़ते हुए ओलेड टीवी बाजार में उतारा है। फिलहाल एलजी और उसके समझौते वाली सोनी सहित कुछ कंपनियों द्वारा यह प्रोडक्ट बाजार में लाया गया है। इसकी हाईरिजोल्यूशन पिक्चर क्वालिटी किसी को भी आकर्षित कर सकती है। इसकी कीमत दो लाख से चार लाख के बीच है। इसकी प्री बुकिंग हो रही है। डिजिटल इनवर्टर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
गांव में एलसीडी और शहर में एलईडी
शहर के इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठानों से एलसीडी लगभग गायब हो गई है। यहां आने वाला हर उपभोक्ता एलईडी की मांग कर रहा है। हालांकि गांवों में दुकानों पर एलसीडी की बिक्री देखने को मिल रही है।
ऑफर्स की बहार
शहर के लगभग सभी प्रतिष्ठानों में ऑफर्स की बहार है। जहां इलेक्ट्रानिक कंपनियों की ओर से निश्चित उपहार या छूट दी जा रही है तो वहीं प्रतिष्ठानों पर स्क्रैच ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कुछ कंपनियां फ्रिज और वाशिंग मशीन पर एक्सचेंज ऑफर चला रही हैं। पांच हजार से अधिक की कीमत वाले अधिकतर उत्पादों पर जीरो प्रतिशत फाइनेंस की भी सुविधा दी जा रही है।
उपभोक्ताओं को नए-नए फीचर्स चाहिए। पैसे से ज्यादा वह क्वालिटी प्रोडक्ट को महत्व देते हैं। अबकी कंपनियों ने इसका पूरा ध्यान रखा है। दिवाली के बाजार में अच्छे व्यापार की उम्मीद है। - सौरभ मिश्रा, अधिष्ठाता बालाजी कंज्यूमर ड्यूरेबल प्राइवेट लिमिटेड
व्यापार पर जीएसटी का कोई असर नहीं है। अच्छी खरीदारी हो रही है। लोग एलईडी और कुछ लोग ओलेड टीवी खरीद रहे हैं। ग्राहकों की अच्छी भीड़ आ रही है। हर खरीद पर निश्चित उपहार दिया जा रहा है। - अजीत कुमार उपाध्याय, अधिष्ठाता काशिका

ऑन लाइन पेमेंट पर भी छूट
- इस बार उपभोक्ता ऑन लाइन पेमेंट को तरजीह दे रहे हैं। यही नही इस खास अवसर पर ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी कंपनियां भी उपभोक्ताओं को बढ़िया ऑफर दे रही हैं। पेटीएम द्वारा इलेक्ट्रानिक उत्पादाें की खरीद पर 12 से 22 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed