{"_id":"59de7d444f1c1bd1538b6f35","slug":"141507753284-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने की थी युवक की हत्या
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सऊदी अरब से लंका के डाफी स्थित घर जा रहे राजेंद्र प्रसाद पाल (42) की हत्या का बुधवार को पुलिस ने एक महीने छह दिन बाद खुलासा कर दिया। राजेंद्र की हत्या उसी ऑटो के चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी, जिस पर बैठकर वह अपने घर जा रहे थे। बात-बात में सऊदी अरब से राजेंद्र की आने की जानकारी होने पर ऑटो चालक ने दोस्त की मदद से उन्हें लूटने की योजना बनाई। खुद को पड़ोस के गांव का बताते हुए राजेंद्र को भरोसे में ले लिया और फिर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। रुपये और सामान लूटने के बाद राजेंद्र को सूईचक के पास खेत में फेंककर दोनों भाग गए।
सर्विलांस के जरिए कातिलों तक पहुंची पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक मेहदीगंज, राजातालाब के मूल निवासी और भुल्लनपुर में किराये के मकान में रहने वाले अमित पांडेय उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोस्त भुल्लनपुर निवासी वीरू उर्फ रवि पटेल की तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए ऑटो चालक के पास से राजेंद्र का पासपोर्ट, परिचय पत्र, दो मोबाइल, तीन एटीएम, पालिसी कार्ड, एयर टिकट सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में इसका खुलासा किया। पिछले सात सितंबर को राजेंद्र प्रसाद पाल का शव रोहनिया के सूईचक में बरामद हुआ था। राजेंद्र की पत्नी सुनीता पाल ने शिनाख्त के बाद बताया था कि उनके पति सऊदी अरब से नई दिल्ली आए थे और छह सितंबर को वो बाबतपुर एयरपोर्ट आए। इसके बाद से उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई थी। तफ्तीश के लिए एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह, एसआई राकेश सिंह, कुलदीप सिंह, तेज प्रताप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्या, एसओ फूलपुर विजय प्रताप सिंह की टीम गठित की गई।
पुलिस टीम को सर्विलांस के जरिए राजेंद्र के दोनों मोबाइल की लोकेशन अमित और रवि के पास मिली। इसके बाद पुलिस दोनों को दबोचने की कोशिश में जुटी। बुधवार को फूलपुर के सगुनहां मोड़ से अमित को दबोच लिया गया। अमित ने पूछताछ में बताया कि राजेंद्र कैंट स्टेशन पर उसके ऑटो में बैठे थे। उनके सऊदी अरब से आने की जानकारी के बाद उसने अपने दोस्त रवि को फोन कर बुलाया। रवि के आने के बाद तीनों कैंट से रवाना हुए थे। एसएसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। ऑटो-टैक्सी चालकों के आपराधिक इतिहास की जांच कराई जाएगी। एसपी ट्रैफिक और आरटीओ संयुक्त अभियान चलाएंगे।