फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीएनजी स्टेशन का निर्माण ढहाया

सीएनजी स्टेशन का निर्माण ढहाया

Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशन का निर्माण ढहाया
वाराणसी। डीरेका गेट के बगल में तैयार हो रहे सीएनजी स्टेशन का निर्माण बुधवार की शाम डीरेका प्रशासन ने गिरा दिया। डीरेका प्रशासन पर यह आरोप लगाते हुए गेल और आईओसी के अफसरों ने कहा कि स्टेशन लगभग तैयार हो चुका था और 13 अक्तूबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस कार्रवाई के बाद यह प्रोजेक्ट एक बार फिर पीछे चला गया। इस घटना से गेल और इंडियन ऑयल के अधिकारियों में रोष है। देर रात तक इसे लेकर बैठकें चलती रहीं।
विज्ञापन

शहर को प्रदूषणमुक्त बनाने तथा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएनजी स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की थी। 19 सितंबर को डीरेका गेट के बगल स्थित केशव पेट्रोल पंप के पीछे गेल के कार्यकारी निदेशक (परियोजना) एमवी अय्यर द्वारा कार्य का शुभारंभ किया गया। गैस स्टेशन के लिए डीरेका की जमीन का भी उपयोग किया जाना था। गेल के अधिकारियों का दावा है कि दो महीने पहले अगस्त में अनुमति के लिए पत्राचार हुआ पर लंबी प्रक्रिया होने के चलते डीरेका प्रशासन द्वारा मौखिक अनुमति दी गई। दो-तीन दिन पहले डीरेका की तरफ से आपत्तियां आनी शुरू हो गईं। अधिकारियों का आरोप है कि बुधवार को अचानक सारा निर्माण ढहा दिया गया।
विज्ञापन

इस बाबत डीरेका के उपमहाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उनका फोन नहीं उठा। उधर, गेल के उप महाप्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा और आईओसीएल के एसडीएम राहुल दीक्षित ने बताया कि निर्माण कार्य रोक दिया गया है। फिर से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed