फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रामबाग में सजा अनूठा देवलोक, डंका -निशान का रिहर्सल

रामबाग में सजा अनूठा देवलोक, डंका -निशान का रिहर्सल

Tue, 05 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
रामबाग में सजा अनूठा देवलोक, डंका -निशान का रिहर्सल
रामनगर। रामबाग में रावण जन्म की लीला के लिए देवलोक सोमवार की शाम बन कर तैयार हो गया। इसी देवलोक में देवी-देवता निवास करेंगे। दूसरी ओर रावण जन्म लेने के साथ ही यज्ञ कर अजर-अमर होने का वरदान हासिल कर अत्याचार आरंभ करेगा। विश्व पटल पर आकर्षण का केंद्र बन चुकी रामनगर की विख्यात रामलीला के लिए शाही सवारी का ट्रायल लिया गया। वर्ष भर बाद किले से बग्गी निकली। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी की शाम काशिराज डॉ. अनंत नारायण सिंह बग्घी पर सवार होकर रामबाग पहुंचेंगे। इस शाही सवारी के आगे बनारस स्टेट के निशान के साथ डंका बजेगा। हाथी, घोड़े के साथ लाव-लश्कर देर शाम सज गया। रावण जन्म के साथ रामलीला आरंभ होगी।
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला के लिए लाव -लश्कर सोमवार की शाम सज गया। देर शाम बनारस स्टेट के निशान, डंका के साथ शाही सवारी निकलने के लिए रिहर्सल किया गया। अस्तबल में 36वीं वाहिनी पीएसी घोड़ों के लिए अलग शेड डाल दिया गया। पंचवटी में तीन हाथियों का बेड़ा सजाया गया। चुन्नू जोड़ी वाले ने छह घोड़ों को अस्तबल से निकाल कर ट्रायल लिया। मंगलवार की शाम पांच बजे किले के मुख्य द्वार पर डंका बजेगा और राजा की शाही सवारी लीला स्थल के लिए निकल जाएगी। इस लीला को देखने के लिए वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, सीतामढ़ी से लेकर देश के अन्य हिस्सों से संतों की टोलियां रामनगर पहुंच गई हैं। धर्मशालाओं के अलावा मोहताज खाने में साधु-संतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

तरह-तरह के वेश में लीला प्रेमी रामनगर की सड़कों पर नजर आने लगे हैं। गंजी, गमछा, अंगौछा के अलावा धोती-कुरता में छड़ी लिए लीला प्रेमियों के समूह अनंत चतुर्दशी से रामनगर में छा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाग में रावण जन्म की लीला के लिए तैयारी पूरी, 70 कर्मियों ने की सफाई
रामनगर। रामबाग के परिसर में रावण जन्म की लीला के मंचन के लिए सोमवार की तैयारियां पूरी कर ली गईं। रावण जन्म की लीला के स्थल की सफाई के लिए नगर पालिका के 70 सफाई कर्मचारी दिन भर जूझते रहे। सफाई निरीक्षक के साथ सभासद संतोष शर्मा ने भी सफाई अभियान को पूरा कराया। रामबाग पोखरे की भी सफाई करा ली गई। इसी पोखरे में अनंत चतुर्दशी की शाम क्षीर सागर की लीला होगी। काशिराज इसी स्थल पर हाथी पर सवार होकर रावण जन्म की लीला देखेंगे।
हंस-मोर संग शेषनाग के पुतले सजे
वाराणसी। रामनगर की रामलीला के लिए रंग-बिरंगे पुतले भी तैयार हो गए। मोर-हंसों के जोड़े रंग-रोगन कर लिए गए। पहाड़ भी तैयार हो गया। रामबाग पोखरे के क्षीर सागर में जहां भगवान विष्णु विराजेंगे, वहां सजाने के लिए शेषनाग के विशालकाय पुतले को राजू के नेतृत्व में बना लिया गया है। राक्षसों के अलावा रावण की बुर्जियां भी आकर्षण का केंद्र बन गई हैं।

लीला स्थल पर आज वितरित होंगे मानस के गुटखे
वाराणसी। रावण जन्म की लीला के समय रामनगर में मंगलवार की शाम अखाड़ा गोस्वामी तुलसी दास की ओर से प्रकाशित राम चरित मानस के गुटखे का मुफ्त वितरण किया जाएगा। लीला स्थल पर पांच सौ गुटखे वितरित किए जाएंगे।यह जानकारी प्रो. वीएन मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed