{"_id":"59a724084f1c1b1b278b49e1","slug":"141504125960-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों ने मां-बाप पर बेचने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरियों ने मां-बाप पर बेचने का लगाया आरोप
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। क्षेत्र के आयर गांव की दो किशोरियों ने अपने मां-बाप पर बाराबंकी में बेचने का आरोप बुधवार को लगाया। दोनो का कहना था कि वे खरीदारों से बचते हुए औरा गांव भागकर पहुंची हैं। किशोरियोें के मां-बाप को बुलाया गया तो मामला उलट गया। मां-बाप ने बताया कि दोनों रुपये लेकर सामान खरीदने निकली थी और रुपये खर्च कर दीं तो डांट-फटकार के भय से आरोप लगा रहीं हैं। पुलिस ने दोनों किशोरियों को उनके परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया और मामले को लेकर कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
चोलापुर थाना क्षेत्र के औरा गांव पहुंची आयर की दोनों किशोरियों ने ग्रामीणों को बताया कि उन्हें मंगलवार की रात ही पता लग गया था कि उनके मां-बाप ने उन्हें बाराबंकी निवासी किसी व्यक्ति को बेच दिया है। बुधवार की सुबह दोनों को ले जाया जाता इससे पहले ही सुबह पांच वे अपने घर से निकल भागीं। औरा गांव में बाराबंकी से आए बाइक सवार चार लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे हरिजन बस्ती की ओर भाग निकली। इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के मां-बाप को बुलाया गया था। पहले तो बेचने की बात पर दोनों अड़ी रही और मां-बाप पर आरोप लगाती रही। मगर, जब दोनों के मां-बाप को जेल भेजने की बात कही गई तो दोनों अपने आरोपों से मुकर गई। बताईं कि घर से सामान खरीदने के लिए मिले रुपये को खुद पर खर्च कर दी थी तो डरी हुई थीं। दोनों किशोरियों को उनके मां-बाप के साथ घर भेजते हुए भविष्य में झूठी कहानी पुलिस को न बताने की ताकीद की गई है।