फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गोरखपुर जोन के संयुक्त निदेशक सहित चार निलंबित

गोरखपुर जोन के संयुक्त निदेशक सहित चार निलंबित

Mon, 28 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जोन के संयुक्त निदेशक सहित चार निलंबित
वाराणसी। काम में अनियमितता के आरोप में गोरखपुर जोन के मंडी परिषद के संयुक्त निदेशक पीसी जैन सहित चार लोगों निलंबित कर दिया गया है। मंडी परिषद के निदेशक धीरज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। गोंडा में मंडी परिषद के उप निदेशक (निर्माण) पद पर पीसी जैन के कार्यकाल के दौरान कई कार्यों में जमकर मनमानी हुई। शिकायत पर जांच हुई और इसकी रिपोर्ट मंडी परिषद निदेशक को सौंपी गई। इसी के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। पीसी जैन इस समय मंडी परिषद के संयुक्त निदेशक (निर्माण) पद पर गोरखपुर जोन में तैनात हैं। इस जोन में आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और इलाहाबाद मंडल आते हैं। नवीन मंडी स्थल गोंडा में दूकानें, चहारदीवारी, कैंटीन निर्माण समेत कई कार्य आठ सितंबर, 2010 से लेकर 31 मई, 2011 के बीच हुए। इनकी अनुमानित लागत एक करोड़ 24 लाख के सापेक्ष एक करोड़ 27 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसी प्रकार 16 फरवरी, 2014 से एक जुलाई, 2014 के बीच हुए नीलामी चबूतरों की मरम्मत और सड़कों के पैच वर्क के कार्य की अनुबंधित लागत लगभग 17 लाख रुपये थी जिसके सापेक्ष 29 लाख 67 हजार रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed