{"_id":"5966877a4f1c1b60608b4746","slug":"141499891578-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी अवंती जहां से गुजरी, ठहरी हर किसी की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी अवंती जहां से गुजरी, ठहरी हर किसी की निगाह
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एक लाल कार जो जहां से गुजरी सब की निगाह ठहर गई, जाने के बाद उसकी चर्चा शुरू हो गई और जहां ठहरी लोगों ने फोटो और सेल्फि लेनी शुरू कर दी। पिछले दो दिनों से शहर की अलग-अलग सड़कों पर दौड़ती लाल रंग की स्पोर्ट्स कार लोगों के कौतुहल का केंद्र बनी है। सुंदरपुर के व्यवसाई कीर्ति राज की यह कार है जो पूर्ण भारतीय स्पोर्ट्स कार है।
शहर के गड्ढे और उबड़ खाबड़ सड़कें इस लो फ्लोर कार के लिए समस्या बन रही हैं पर बुधवार को यह कार सारनाथ में भी नजर आई जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि डीसी अवंती भारतीय स्पोर्ट्स कार है। यह भारत में निर्मित पहली पूर्ण स्वदेशी स्पोर्ट्स कार है जिसे ऑटो एक्सपो 2012 पहली बार अमिताभ बच्चन ने अनावरण किया था। इसे भारत के डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के डीसी डिजाइन ने बनाया है। इसका नाम टिन-टिन कॉमिक्स की पात्र स्टडबेकर अवंती के नाम पर रखा गया है। इटालियन भाषा में इसका अर्थ है आगे बढ़ना। इसका उद्देश्य भारत में ऐसी स्पोर्ट्स कारों का निर्माण करना जिन्हें जनता कम अन्य स्पोर्ट्स दामों की अपेक्षा कम मूल्य में खरीद सके।
सात सेकेंड में 100 की रफ्तार
अवंती का इंजन फोर्ड द्वारा निर्मित आधुनिक इकोबूस्ट से बना है। इसमें छह गियर वाला मानवीय गेयरबॉक्स है और टेकभनॉलॉजी के शौकीन लोगों के लिए छह स्पीड ड्युअल क्लच गेयरबॉक्स भी दिया गया है। यह शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र सात सेकंड में छू सकती है क्योंकि इसका हल्का वजन है और यह 250 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।