{"_id":"595807134f1c1ba2468b4b96","slug":"141498941203-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक डकैती में वांछित इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक डकैती में वांछित इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौक थाने के समीप ठठेरी बाजार मोड़ स्थित सराफा दूकान में हुई डकैती के मामले में वांछित पांच हजार के इनामी मो. आरिफ को शनिवार को लहुराबीर चौराहे से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया 66.36 ग्राम सोना बरामद कर उसे चौक पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
बीते आठ अप्रैल को ठठेरी बाजार मोड़ स्थित सराफा दूकान में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। चार अभियुक्तों को 13 अप्रैल को गिरफ्तार कर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले का खुलासा किया था। इसके बाद तीन अभियुक्त और गिरफ्तार किए गए थे जबकि चार ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। घटना में पहाड़पुर पुलिस लाइन चौराहा निवासी मो. आरिफ वांछित था और उस पर पांच हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। आरिफ की तलाश में एसटीएफ की वाराणसी इकाई भी डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में सूचना संकलन के काम में लगी थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरिफ लहुराबीर चौराहा पर मौजूद है। इस पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर विपिन राय की अगुवाई में एसआई अमित श्रीवास्तव, वृंदावन राय और अरविंद यादव की टीम ने लहुराबीर चौराहा पर घेरेबंदी कर आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि लूट में मिले अपने हिस्से का सोना घर पर छिपाकर वह गुजरात भाग गया था। इन दिनों वह लूटे गए सोने को बेचने के लिए वापस आया हुआ था। संयोग से शनिवार को ही वह सोना बेचने के लिए निकला था तभी गिरफ्तार कर लिया गया।