{"_id":"594ad82c4f1c1b290c8b4651","slug":"141498077228-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर की तर्ज पर ‘वाराणसी लिट फेस्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर की तर्ज पर ‘वाराणसी लिट फेस्ट’
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। साहित्य से समृद्ध काशी में जल्द ही जयपुर की तर्ज पर लिट फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अक्तूबर में ये साहित्य महोत्सव होगा, जिसे ‘वाराणसी लिट फेस्ट’ का नाम दिया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में देश के मानिंद साहित्यकार, लेखकों का जमावड़ा होगा।
तीन दिवसीय इस महोत्सव में पैनल परिचर्चा से लेकर पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव में भारतीय भाषा खासतौर से हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। ये लिट फेस्ट काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कराने की योजना है। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। चूंकि काशी साहित्य की धरती है, इस लिहाज से ये महोत्सव हर साल यहां आयोजित कराया जाएगा।