फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुआवजा नहीं तो काम नहीं

मुआवजा नहीं तो काम नहीं

Sat, 17 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा नहीं तो काम नहीं
दानगंज। किसानों के विरोध के कारण कई महीने से रुके वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर फोर लेन के काम को शुरू कराने का प्रशासन का प्रयास फिर विफल हो गया। शुक्त्रस्वार को किसानों को समझाने अधिकारी रसड़ा पहुंचे। दोनों पक्षों में काफी देर तक वार्ता चली लेकिन किसान पूरा मुआवजा मिले बिना काम शुरू न होने देने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि दानगंज-नियार मार्ग पर अंडर पास बनाने की मांग पर अधिकारियों ने विचार करने का आश्वासन दिया। चोलापुर ब्लाक के रसडा गांव के किसानों ने नए सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग करते हुए फोर लेन का काम रोकवा दिया था। शुक्त्रस्वार को एडीएम प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय राजस्व अधिकारी और परियोजना निदेशक के साथ किसानों से वार्ता करने पहुंचे। यहां हुई बैठक में दानगंज-नियार मार्ग बंद हो जाने पर रोष जताया। साथ ही अंडर पास बनवाने की मांग की ताकि महमूदपुर, कपीसा, दानगंज, पहाड़पुर, नियार, हरदासीपुर, मदनावीर और खुटहा आदि गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। इस पर एडीएम प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अंडर पास बनवाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रसड़ा के किसानों का कहना था कि जिस तरह कपीसा के किसानों का मुआवजा बढ़ाया गया है, उसी दर से उन्हें भी मुआवजा चाहिए। जब तक नए सर्किल रेट से मुआवजा नहीं मिलता, तब तक काम नहीं होने देंगे। बैठक में वीरेंद्र सिंह, नामवर सिंह, उदय प्रताप सिंह, बिहारी सिंह और अंचल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed