फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 players from Kashi will play in the state-level basketball competition.

Varanasi News: राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे काशी के 14 खिलाड़ी

Sun, 13 Sep 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
14 players from Kashi will play in the state-level basketball competition.
प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के 14 खिलाड़ी गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है। 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता 14 से 18 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में रौनक, प्रियांशु, हेमंत, हर्षित और प्रिंस कुमार वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 बालिका वर्ग में रौशनी, अनुष्का, अनुप्रिया, रितिका, स्नेहा, अनुकृति, अर्चना और अवंतिका शामिल हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में खुशी को भी वाराणसी मंडल की टीम में स्थान मिला। सभी चयनित खिलाड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुर, विकास क्षेत्र हरहुआ, वाराणसी में पढ़ाई करते हैं। उदय प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद इनका चयन हुआ।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयपुर की प्रधानाध्यापिका आशा रानी ने सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर प्रतिभाग करना स्वयं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर वाराणसी मंडल तथा बेसिक शिक्षा विभाग का नाम रोशन करने की अपेक्षा की। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरहुआ की बालिका वर्ग की प्रशिक्षक पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम लता सिंह हैं। वह बेसिक शिक्षा विभाग में जिला व्यायाम शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। बालक वर्ग की टीम के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक विभोर भृगुवंशी हैं। वह हरहुआ विकास क्षेत्र में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed