वाराणसी से होकर गुजरेंगी 14 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, इस दिन से शुरू होगा सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे त्योहारों के सीजन को देखते हुए 196 ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जिसमें वाराणसी से 14 जोड़ी ट्रेनें अप-डाउन करेंगी। दशहरा, दीवाली और छठपूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन ट्रेनों का परिचालन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच होगा। समय सारिणी जल्द ही निर्धारित की जाएगी।
रेल अधिकारियों के अनुसार इसी सप्ताह संचालन को लेकर तिथि निर्धारित की जाएगी। वाराणसी से हावड़ा, जोधपुर, चंडीगढ़, मैसूर, रामेश्वरम, पुणे, जम्मू, हुबली, भटिंडा आदि रूटों पर यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी तक वैष्णो देवी के लिए एक भी ट्रेन नहीं शुरू हुई थी। नवरात्र में भक्तों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।
चलेंगी ये ट्रेनें
हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा (02331-30), जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर (04854/53, 64/63, 66/65), संभलपुर-बनारस-संभलपुर (08311-12), पाटलीपुत्र-चंडीगढ़-पाटलीपुत्र (02355-56), नई दिल्ली-बनारस-नई दिल्ली (02581-82), गोरखपुर-एलटीटी-गोरखपुर (05018-17), बनारस-रामेश्वरम-बनारस (05119-20), वाराणसी-मैसूर-वाराणसी (06230-29), हुबली-वाराणसी-हुबली (07323-24), बनारस-उधना-बनारस, पुणे-बनारस, भटिंडा-बनारस, वैष्णो देवी-वाराणसी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।