{"_id":"670d62d2c3864b52650dcec8","slug":"135-kg-tumor-removed-from-kidney-after-4-hours-operation-varanasi-news-c-20-vns1021-758535-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 4 घंटे ऑपरेशन कर किडनी से निकाला 13.5 किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 4 घंटे ऑपरेशन कर किडनी से निकाला 13.5 किलो का ट्यूमर
विज्ञापन
फोटो
बीएचयू : दो दिन में डिस्चार्ज होगा मरीज, डॉक्टरों का दावा-दुनिया में नहीं निकला इतना भारी ट्यूमर
वाराणसी निवासी मरीज की किडनी में मिला 30x28x24 सेमी साइज का ट्यूमर
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक मरीज की किडनी से 13.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया है। इसकी लंबाई 32 सेंटीमीटर, चौड़ाई 28 सेंटीमीटर और ऊंचाई 24 सेंटीमीटर नापी गई है। इससे पहले पूरे विश्व में कहीं भी इतना वजनी ट्यूमर किसी मरीज के पेट से नहीं निकाला गया है।
वाराणसी के पड़ाव स्थित सुजाबाद गांव के रहने वाले 52 साल के मरीज की किडनी में इतना भारी ट्यूमर था। बीएचयू के यूरोलॉजी ओटी में उनकी सर्जरी की गई। डायरेक्टर प्रो. एसएन संखवार, प्रो. समीर त्रिवेदी और डॉ. ललित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने चार घंटे में ये सर्जरी पूरी की। दो दिन में मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
एक महीने पहले आया था अस्पताल
सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित यूरोलॉजी में डॉ. ललित कुमार अग्रवाल की ओपीडी में मरीज आया था। उसे पेट में जोर का दर्द था। जांच करने पर बाईं किडनी में बड़े ट्यूमर का पता चला। सर्जरी की प्लानिंग की गई। ट्यूमर 32 सेंटीमीटर लंबा था, ऐसे में दूरबीन विधि से निकालना असंभव था। ऐसे में सर्जरी करने के लिए बड़ा चीरा लगाया गया। पूरे चार घंटे तक लगातार डॉक्टरों ने बारीकी से ट्यूमर को किडनी से अलग किया और बाहर निकाला।
विज्ञापन
सर्जरी टीम में ये डॉक्टर-तकनीशियन हुए शामिल
सर्जरी में डॉ. सुरेंद्र, डॉ. रोहन, डॉ. विकास, डॉ. प्रतिमा, डॉ. सैंसी, डॉ. रजत और डॉ. शिवशंकर (एनेस्थीसिया) शामिल थे। साथ ही कृष्णा (नर्सिंग ऑफिसर), ओटी तकनीशियन शम्मी अख्तर और कुलदीप भी ऑपरेशन में शामिल हुए।