{"_id":"5caba87cbdec2213e8070dd3","slug":"131554753660-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी पार्षदों ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी पार्षदों ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सफाई, सीवर और अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ पार्षदों ने सोमवार को निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने कहा कि विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त अजय कुमार सिंह को मांगपत्र सौंपा और चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे। अपर नगर आयुक्त ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विपक्षी दल के 20 पार्षद कूड़े का निस्तारण, सफाई व्यवस्था और बिजली आदि की मांग को लेकर नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी का घेराव करने पहुंचे। नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में पार्षद कक्ष के बाहर ही धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देखकर अपर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। पार्षदों ने कहा कि वार्डों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए प्रत्येक वार्ड में 50-50 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं। सामान्य विभाग पर सुर्खी, चूना जैसी चीजों को समय से नहीं मिलने का आरोप लगाया। रमजान को लेकर सफाई के साथ ही सीवर की समस्या को दूर करने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि सभी वार्डों में सीवर चैंबर की मरम्मत कराई जाए और जन प्रतिनिधियों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इस दौरान गुलशन अली, रमजान अली, हाजी ओकास अंसारी, असलम खां, तुफैल अंसारी, साजिद अंसारी आदि पार्षद मौजूद रहे।