फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार साल में सभी पीएचसी बन जाएंगे वेलनेस सेंटर

चार साल में सभी पीएचसी बन जाएंगे वेलनेस सेंटर

Thu, 21 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
चार साल में सभी पीएचसी बन जाएंगे वेलनेस सेंटर
वाराणसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया है कि 2022 तक देश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बन जाएंगे। यहां बीमारियों के साथ ही योगाभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को आयोजित डॉक्टर्स मीट में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जहां बीएचयू आईएमएस में एम्स के बराबर सुविधाएं दिए जाने का काम शुरू हुआ है वहीं देश भर में बन रहे 22 एम्स बन रहे हैं। बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों के वेलनेस सेंटर बनने के बाद लोगों को टीबी, कैंसर, हाइपरटेंशन, रक्तचाप आदि की जांच कराना आसान होगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया में मोदी केयर के नाम से प्रसिद्ध इस योजना में अब तक 10.70 करोड़ परिवार के 55 करोड़ लोगों का नि:शुल्क इलाज हुआ। मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण में 90 प्रतिशत लक्ष्य पाने, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान, प्रधानमंत्री डायलिसिस योजना, नीट के तहत मेडिकल में दाखिले सहित अन्य सुविधाओं की भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार राय और अशोक चौरसिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुनील ओझा, मनीष कपूर, डॉ. अनिल ओहरी, बीएचयू से प्रो.एमके सिंह, डॉ. अंजलि रानी, डॉ. अमर अनुपम, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. शिप्राधर, प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed