फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विभागों में पहुंचे कुलपति, गायब रहे अधिकारी-कर्मचारी

विभागों में पहुंचे कुलपति, गायब रहे अधिकारी-कर्मचारी

Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
विभागों में पहुंचे कुलपति, गायब रहे अधिकारी-कर्मचारी
वाराणसी। शुक्रवार की सुबह बीएचयू केंद्रीय कार्यालय का नजारा बदला-बदला दिखा। यहां सुबह 10.25 बजे कुलपति प्रो. राकेश भटनागर विभागों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। हालत यह रही कि केंद्रीय कार्यालय के अधिकांश विभागों में इस समय तक सन्नाटे जैसा माहौल रहा और अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित रहे। कुलपति ने विभागों से उपस्थिति पंजिका मंगवा कर अनुपस्थिति कर्मचारियों को चेतावनी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सुबह कुलपति केंद्रीय कार्यालय के विभागों, इकाई, सेक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे। इसमें कई अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय में नहीं थे। निरीक्षण के समय तक कोई अंदर न आ सके और लेटलतीफी की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए केंद्रीय कार्यालय का चैनल गेट भी बंद करा दिया गया था, जो निरीक्षण के बाद खोला गया। इसके बाद डेवलपमेंट सेक्शन, सामान्य प्रशासन, लीगल सेक्शन, प्रशासन शिक्षण, प्रशासन गैर शिक्षण, राजभाषा, वित्त, बजट, बैंक समायोजन आडिट, विश्वविद्यालय निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। यहां भी कई सेक्शन में कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित मिले, जिस पर कुलपति ने सभी को फटकार लगाते हुए समय से कार्यालय आने की चेतावनी दी। परिसर के संकायों, विभागों में समय से कक्षाएं चल सकें, इसके लिए यहां भी कुलपति की ओर से औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed