फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहंशाहपुर में आईएमएस बीएचयू का विस्तार करने की तैयारी

शहंशाहपुर में आईएमएस बीएचयू का विस्तार करने की तैयारी

Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
शहंशाहपुर में आईएमएस बीएचयू का विस्तार करने की तैयारी
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा के प्रस्तावों पर अमल शुरू हो गया है। इसके तहत विभागों में चल रहे कामकाज के साथ ही अब शहंशाहपुर सब्जी अनुसंधान केंद्र में आईएमएस बीएचयू को विस्तार देने की तैयारी चल रही है। आईएमएस निदेशक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसके लिए 100 एकड़ जमीन की मांग की है। यहां जांच केंद्र, शिक्षकों, वैज्ञानिकों के लिए आवास बनाए जाएंगे। गुरुवार को दिल्ली में नीति आयोग के साथ हुई बैठक में भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा दिए जाने पर अगस्त के पहले सप्ताह में ही स्वास्थ्य मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बीच प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद रोड मैप बनाया जा रहा है। इसमें नए विभाग खोले जाने, जांच के लिए नई मशीनें, चिकित्सकों-कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने आदि की योजना है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार को नीति आयोग में हुई बैठक में आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ल ने प्रदेश सरकार को सब्जी अनुसंधान केंद्र में खाली पड़ी 100 एकड़ जमीन की मांग के लिए लिखे गए पत्र के बारे में बताया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जमीन मिलने के बाद जांच केंद्र, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों के आवास आदि बनाए जाएंगे। बताया कि बैठक में बीएचयू अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाए जाने पर भी फैसला हुआ। इसके अलावा दस फरवरी बसंत पंचमी के दिन सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने और इसी दिन इसके उद्घाटन की जानकारी मंत्रालय की ओर से दी गई। बताया कि एक बार फिर 22 जनवरी को इस मुद्दे पर मीटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed