{"_id":"5c2d1b66bdec2256b9144b8e","slug":"131546460006-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में हर तीसरे दिन छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में हर तीसरे दिन छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। माध्यमिक विद्यालयों में इस साल 113 दिन की छुट्टियां रहेंगी और केवल 236 दिन ही कक्षाएं चलेंगी। ऐसे में हर तीसरे दिन पर एक दिन का अवकाश रहेगा। इसके साथ ही महापुरुषों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के जन्म दिवस पर सभी विद्यालयों में कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें छात्रों को उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया जाएगा।
शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2019 के लिए एक जनवरी को अवकाश की सूची जारी की गई है। इसमें (एक जनवरी से 31 दिसंबर 2019 तक) साल के 365 दिन में 113 दिन अवकाश (ग्रीष्मावकाश/रविवार/अवकाश दिवस) का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा 16 दिन तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाएं और 236 दिन कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को भेजे गए आदेश में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश का जिक्र है। साथ ही यह भी कहा गया है कि विद्यालयों में शोक सभाएं केवल कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों के निधन पर ही होंगी। विशेष परिस्थिति में शोक सभा विद्यालय में निर्धारित समय के अंतिम क्लास में होगी।