फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पश्चिमी व पूर्वी यूपी के उत्पादों ने मचाई धूम

पश्चिमी व पूर्वी यूपी के उत्पादों ने मचाई धूम

Sat, 29 Dec 2018 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी व पूर्वी यूपी के उत्पादों ने मचाई धूम
वाराणसी। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय व हथकरघा वस्त्रोद्योग निदेशालय कानपुर के तत्वावधान में चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का समापन शुक्र वार को हुआ। 15 दिसंबर से लगी इस प्रदर्शनी में पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्पादों के तीस स्टाल लगाए गए थे, जिसमें यहां के बुनकरों व कारीगरों की नायाब कारीगरी लोगों को खासा पसंद आई। सर्दी के चलते यहां कश्मीर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर व मिर्जापुर के वुलेन कपड़ों से लेकर रजाई व कंबल भी लोगों क ी पसंद बने रहे।
विज्ञापन

एक जिला-एक उत्पाद योजना में शामिल सिल्क व जीआई उत्पादों की बड़ी रेंज एक्सपो में प्रदर्शित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बनारसी साड़ी, सिल्क ब्रोकेड, सहारनपुर के वुडेन कार्विंग आदि उत्पादों का प्रचार प्रसार व बुनकरों को बेहतर कारोबार दिलाना रहा। हथकरघा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नितेश धवन ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रवासी भारतीय सम्मेलन, कुंभ मेले व जीआई उत्पादों का प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए प्रदर्शनी में थीम पवेलियन भी बनाया गया था। प्रदर्शनी के आखिरी दिन भी लोगों की भीड़ वूलेन उत्पादों पर ज्यादा दिखी। समापन अवसर पर राष्ट्रीय हतकरघा विकास संस्थान के बेनी रंजन दास ने एक्सपो में आए बुनकरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed