{"_id":"5c2144aabdec2256c66bb9cd","slug":"131545684138-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाली सावधान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाली सावधान रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सोमवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों कर्मचारियों ने सावधान रैली निकाली। जुलूस निकालकर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने सरकार संदेश दिया कि अगर सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो आने वाले चुनाव के नतीजे सरकार के लिए अप्रत्याशित होंगे।
कचहरी स्थित शास्त्री घाट वरुणा पुल पर आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा यदि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करती है तो प्रदेश भर के शिक्षक व कर्मचारी लामबंद होकर सरकार के खिलाफ जाएंगे। प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही ने सावधान रैली के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि शिक्षकों व कर्मचारियों को भविष्य से जुड़े संवेदनशील मुद्दे को संज्ञान में नहीं लेते हैं तो चुनाव पर इसका असर देखने को मिलेगा। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोषी तिवारी ने की। संचालन प्रांतीय संयुक्त मंत्री डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया। सभा के बाद दोपहर दो बजे से शास्त्री घाट से शिक्षकों कर्मचारियों ने जुलूस निकाला जो रविंद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय तक गया। यहां पर उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष यशोवर्धन त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। रैली में शालिनी मिश्रा, मंगेश यादव, अनंत सिंह, महेंद्र गुर्जर, उमेश शुक्ला, संजय शर्मा, अभय मिश्रा, दिलीप चौहार, नवबहार सिंह, त्रिपुरारी दुबे, पवन राय, संजय राज, शशिप्रभा, विवेकानंद आदि शामिल रहे।