{"_id":"5bfaf902bdec2241d20015fd","slug":"131543174402-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 2700 कौशल विकास केंद्र खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 2700 कौशल विकास केंद्र खुलेंगे
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के छात्रों को अब रोजगार के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कौशल विकास केंद्र के माध्यम से उन्हें यह अवसर मुहैया कराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अनुसार प्रदेश में ऐसे 2700 नए केंद्र खुलेंगे, जिनसे छात्रों को जोड़ने के लिए मोबाइल ऐप तैयार कराया जा रहा है।
रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल ऐप की मदद से 15 किलोमीटर के दायरे में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, माध्यमिक विद्यालय सीधे जुड़ जाएंगे। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान ही पंद्रह दिन या एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी चल रही है। इस पर विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के अवसर भी इसके माध्यम से मिलेंगे। अगले सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी।