{"_id":"5be88cc9bdec2265a10625fe","slug":"131541967049-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी के आरोपी चालक और कंडेक्टर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी के आरोपी चालक और कंडेक्टर भेजे गए जेल
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महमूरगंज स्थित डालिम्स स्कूल की यूकेजी की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी बस चालक घाटमपुर मझिमार के कल्लू पटेल और कलेक्टर गोविंदपुर के राजन वर्मा व तुलसीपुर के संजय बिंद को रविवार को जेल भेज दिया था। इस संबंध में छात्रा के पिता की तहरीर पर शनिवार को भेलूपुर में तीनों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
भेलूपुर थाना पहुंचे छात्रा के मां-बाप के अनुसार उनकी बेटी ने शिकायत की थी कि जब वह बस से उतरती है तो चालक और खलासी उसे गलत तरीके से छूते हैं। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो भेलूपुर थाने जाकर शिकायत करना पड़ा। उधर, डालिम्स समूह के चेयरमैन प्रदीप मधोक बाबा के अनुसार निर्णय लिया गया है कि कक्षा आठ तक के बच्चों को लेकर जाने वाली सभी बसों में महिला कंडक्टर की तैनाती करने के साथ ही सीसी कैमरा लगवाया जाएगा। सीसी कैमरे की मॉनिटरिंग विद्यालय प्रबंधन के साथ ही अभिभावक भी अपने मोबाइल के माध्यम से कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पासवर्ड दिया जाएगा।