फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धनतेरस पर मां के दरबार में बरसेगा खजाना

धनतेरस पर मां के दरबार में बरसेगा खजाना

Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर मां के दरबार में बरसेगा खजाना
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में स्थित मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के पट धनतेरस पर सोमवार को हस्त नक्षत्र में खुलेंगे। पांच नवंबर को 21 साल बाद मां के दर्शन की शुरुआत हस्त नक्षत्र से होगी। यह बहुत ही शुभकारी योग है। साल में सिर्फ चार दिन खुलने वाली इस स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की दूसरी शाखा के सभागार में महंत रामेश्वरपुरी ने बताया कि इस वर्ष धनतेरस बड़ा ही शुभ योग का है। देश में समृद्धि रहेगी। देश का कोष भरा रहेगा। बताया, सोमवार को भोर में पूजन व आरती के बाद मां के खजाने की पूजा-पाठ कर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे। भोग आरती के समय दोपहर 12 बजे तक दर्शन होंगे। आधे घंटे बाद शुरू होने वाले दर्शन-पूजन रात 11 बजे तक चलेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उप महंत शंकर पूरी व कार्यकारी ट्रस्टी ए जनार्दन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पांच हजार लोगों को भेजा जाएगा खजाना
इस बार अन्नपूर्णा मंदिर की ओर से मंदर ट्रस्ट के आजीवन सदस्य पांच हजार लोगों को मां का खजाना कोरियर से भेजा जाएगा। वहीं मां के दरबार में सेवार्थ दान करने वाले दो लाख लोगों को प्रसाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed