फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिशन 2019 के लिए भाजपा के तीन बड़े कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू

मिशन 2019 के लिए भाजपा के तीन बड़े कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू

Sun, 28 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
मिशन 2019 के लिए भाजपा के तीन बड़े कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू
वाराणसी। तीन बड़े कार्यक्रम के साथ भाजपा मिशन 2019 की शुरुआत करेगी। इसकी तैयारियों के लिए शनिवार को गुलाब बाग कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि 17 नवंबर को सभी लोकसभा में बाइक रैली निकलेगी। एक से 15 दिसंबर तक प्रदेश के सभी विधानसभाओं में पदयात्रा निकाली जाएगी। 26 जनवरी से कमल ज्योति विकास अभियान चलेगा। जिन लाभार्थियों के घर में सरकार ने उजाला किया है। उनके घर जाकर कार्यकर्ता कमल का दीपक जलाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि संगठन के सभी कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। पदयात्रा की अशोक तिवारी, बाइक रैली की दिलीप सिंह पटेल, कमल ज्योति विकास अभियान की जिम्मेदारी धनंजय पांडेय को सौंपी। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि जिला स्तर पर कार्यक्रम की सफलता के लिए पांच-पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

31 को आएंगे उप मुख्यमंत्री
भाजपा जिला की बैठक शनिवार को कंचनपुर स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि सभी पांचों विधानसभाओं में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर रन फार यूनिटी का कार्यक्रम रखा गया है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को सेवापुरी, राज्यमंत्री अनिल राजभर को शिवपुर, एमएलसी अशोक धवन को अजगरा, अवधेश सिंह को पिंडरा और सुरेंद्र नारायण सिंह को रोहनिया की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक
भाजपा महानगर के अनुसूचित मोर्चा की बैठक शनिवार को गुलाब बाग स्थित कार्यालय में हुई। इसमें नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महानगर प्रभारी प्रभाशंकर पांडेय ने पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की। अतिथियों में काशीनाथ अकेला, गुलाब चंद्र पासी ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार सागर ने की। बैठक में किशन कन्नौजिया, पिंटू सोनकर, संजय कुमार भारती, अरविंद चौधरी, अशोक कुमार, जगदीश सोनकर, मनोज सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed