{"_id":"5bcf7f73bdec220775479b39","slug":"131540325235-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका, शिवपुर, कपसेठी और चोलापुर में पांच जगह चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका, शिवपुर, कपसेठी और चोलापुर में पांच जगह चोरी
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/शिवपुर/सेवापुरी/दानगंज। रात्रिकालीन गश्त के प्रति जिले की पुलिस की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की रात लंका, शिवपुर, कपसेठी और चोलापुर थाना क्षेत्र के चार मकानों और एक स्कूल से चोरों ने नगदी और लाखों रुपये के जेवरात के साथ ही अन्य कीमती सामान पार कर दिया। मंगलवार की सुबह भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही। इसे लेकर भुक्तभोगियों में खासा आक्रोश देखा गया।
मिर्जापुर जिले के कछवां निवासी एलआईसी कर्मी सीपी सिंह लंका थाना के नासिरपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। अलीगढ़ में मेडिकल की पढ़ाई करने वाली बेटी से मिलने के लिए सीपी सिंह सपरिवार गए हुए थे। सोमवार की रात एक बजे के लगभग घर वापस आए तो सारे कमरों के ताले टूटे हुए थे। सीपी सिंह के अनुसार घर में रखा 10 हजार और हजारों रुपये मूल्य के जेवर चोर चुरा ले गए। शिवपुर थाना अंतर्गत शांती नगर कालोनी निवासी डॉ. रितेश पांडेय के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर तीन लाख साठ हजार रुपये और पंद्रह लाख रुपये से ज्यादा के जेवर चुरा ले गए। डॉ. रितेश ने बताया कि उनके दादा की मौत हो गई थी। इसी वजह से वो जौनपुर के चंदवक थाना अंतर्गत हरिहरपुर स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। सोमवार की देर रात लौट कर वापस आए तो चोरी की जानकारी हुई। कपसेठी थाना अंतर्गत लखनसेनपुर गांव निवासी राममूरत राम के दरवाजे का ताला तोड़ कर घुसे चोर एक हजार रुपये और हजारों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा ले गए। वहीं, चोलापुर थाना अंतर्गत दुमितवा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव के अनुसार चोर कार्यालय का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन के सारे बर्तन चुरा ले गए। इसी तरह बभनपुरा गांव निवासी दशरथ मिश्रा के घर के सामने बंधी भैंस चोर चुरा ले गए। दशरथ के अनुसार उनकी भैंस की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा थी।