फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रामनगर की रामलीला में प्रभु राम का राज्याभिषेक

रामनगर की रामलीला में प्रभु राम का राज्याभिषेक

Tue, 23 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
रामनगर की रामलीला में प्रभु राम का राज्याभिषेक
रामनगर। पहले मुनि वसिष्ठजी ने तिलक किया। फिर उन्होंने सब ऐसा करने को आज्ञा दी। तीनों लोकों के स्वामी प्रभु राम को सिंहासन पर विराजित देखकर देवताओं ने नगाड़े बजाए और पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में सोमवार को प्रभु राम के राज्याभिषेक की लीला हुई। काशी राज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने भी श्रीराम का तिलक किया। प्रभु राम के राजा बनते ही अवधपुरी में हर्ष छा गया। श्रद्धालु जय जयकार करने लगे। तीनों माताएं प्रसन्न होकर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देती हैं। महादेव दरबार में आकर राजतिलक की महिमा का गुणगान कर कैलाश पर्वत पर चले जाते हैं। प्रभु राम युद्धकाल के अपने सभी मित्रों को बुलाकर उनकी प्रशंसा करते हैं और उन्हें अपने परिजनों के पास घर लौटने को कहते हैं। उन्हें वस्त्र, आभूषण तथा अन्य उपहार देकर विदाई करते हैं। अंगद जाना नहीं चाहते तो प्रभु उन्हें समझाते हैं। सभी मित्रों की विदाई के बाद राम पत्नी और भाइयों समेत पूरी रात लीला प्रेमियों को दर्शन देते रहे। मंगलवार सुबह आरती के साथ लीला को विश्राम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed