फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेन में चोरों ने महिला यात्री का बैग उड़ाया

ट्रेन में चोरों ने महिला यात्री का बैग उड़ाया

Thu, 06 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चोरों ने महिला यात्री का बैग उड़ाया
लालानगर/गोपीगंज। गुजरात के सूरत से बिहार जा रही उधना-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में चोरों ने बुधवार को एक शिक्षिका का बैग उड़ा दिया। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार बैग में तीन हजार रुपये नगद, सोने की जंजीर, अंगूठी और कुछ जरूरी कागजात मौजूद थे। घटना के समय रिजर्वेशन बोगी में एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं था। ट्रेन में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से यात्रियों में दहशत का माहौल है। सफर के दौरान सुरक्षा का वादा करने वाली रेलवे पुलिस की लापरवाही से चोर-उचक्कों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। ज्ञानपुर कस्बे के पटेल नगर निवासी किरण यादव पत्नी अशोक कुमार यादव बुधवार को जबलपुर से उधना-दानापुर एक्सप्रेस से आ रहीं थीं। इलाहाबाद के बाद उन्हें नींद आने लगी। वहां से दो स्टेशन आगे ट्रेन पहुंचने पर देखा तो उनका बैग गायब था। उन्होंने काफी देर तक बोगी में खोजबीन की लेकिन बैग का अता पता नहीं चला। किरण ने बताया कि बैग में उनकी सोने की चेन, तीन हजार रुपये नकद, अंगूठी, पांच साड़ियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी समेत अन्य कई जरूरी सामान रखे थे। पीड़िता के अनुसार वह जिस रिजर्वेरेशन बोगी में सफर कर रही थी, उसमें कोई भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। चोरी के बाद उन्होंने कई अन्य बोगियों में अपने बैग की तलाश की, लेकिन एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा न ही बैग का पता चला। ट्रेन में सुरक्षा कर्मियों के न रहने से इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। ट्रेन के ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिला यात्री ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed