फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोडवेज बस के चालक भिड़े, एक का हाथ टूटा

रोडवेज बस के चालक भिड़े, एक का हाथ टूटा

Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस के चालक भिड़े, एक का हाथ टूटा
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के इटहरा गांव में शनिवार सुबह धनतुलसी से वाराणसी रुट की रोडवेज बसों के दो ड्राईवरों में नंबर और सवारियों को बैठाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक बस का चालक घायल हो गया। उसका एक हाथ फ्रेक्चर हो गया। तहरीर पर पुलिस ने दूसरे चालक पर केस दर्ज किया। धनतुलसी स्टैंड से वाराणसी के लिए सुबह अनुबंधित रोडवेज की बस चलती हैं। शनिवार सुबह भी बस तय स्थानों पर यात्रियों को बैठाकर आगे बढ़ रही थी। रोडवेज के चालक गुलाब सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने नियत समय सुबह सवा सात बजे धनतुलसी स्टैंड से वाराणसी के लिए सवारियों को बैठा कर बस लेकर चला। इटहरा पहुंचा तभी पीछे से आ रही अनुबंधित बस का ड्राइवर ओवर टेक कर आगे अपनी बस लगा दिया। इसका विरोध करने पर लोहे के छड़ से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। जिससे उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया साथ ही उसके पीठ में भी चोटें आयी। फिल्मी स्टाइल में हुई मारपीट से बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कटरा चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र तिवारी सहित कोइरौना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बसों और ड्राईवरों को थाने ले आई। इस बीच दोनों बसों के यात्री घंटो हलकान रहे। यात्रियों के हो हल्ला के बाद बस के कंडक्टरों ने यात्रियों का किराया वापिस किया। ज्ञात हो कि धनतुलसी से वाराणसी के लिए रोडवेज की दो बसे चलती है। जिनमे एक अनुबंधित बस है। जिसका धनतुलसी से चलने का समय सुबह 6.20 का है जबकि रोडवेज बस का समय सुबह 7.15 का है। समय नंबर और सवारियों को लेकर दोनों बसों के ड्राइवरों में पिछले एक सप्ताह से नोकझोंक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed