{"_id":"5b3d18d34f1c1b0b278b488e","slug":"131530730707-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से गलियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से गलियों में भरा पानी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। पिछले तीन-चार दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही। बुधवार को बादलों की उमड़-घुमड़ देख झमाझम बारिश होने की उम्मीद लोगों ने लगाई थी लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। इसके चलते जहां किसानों में मायूसी छाई हुई है, वहीं उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं।
एक सप्ताह से पूर्वांचल में अच्छी बारिश होने की खबरें आ रही हैं, लेकिन कालीन नगरी तरस रही है। बीते तीन दिनों से बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही। आम लोगों के साथ जिले के किसान आस भरी नजरों से आसमान की ओर देखते हैं, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो रहीं।
बुधवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए थे। लोगों को आशा थी कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन शाम चार बजे गरज के साथ केवल बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से राहत तो नहीं मिली, लेकिन शहर की गलियां कीचड़ से सन गईं। मामदेवपुर रोड, बंधवा रोड, जलालपुर मार्ग, कटरा बाजार, घमहांपुर, मदारीपुर मार्ग, काजीपुर, पीरखांपुर मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल हो गया।