{"_id":"5b33e1114f1c1bf66e8ba734","slug":"131530126609-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मजरों में बिजली पहुंचाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मजरों में बिजली पहुंचाने का निर्देश
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम ने विद्युत विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और सभी मजरों तक बिजली पहुंचा कर लोगों को कनेक्शन देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के कार्य प्राथमिकता से 31 जुलाई तक पूर्ण कराया जाए। विद्युत संयोजन की प्रगति खराब होने पर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। सौभाग्य योजना की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई, उसमें तेजी लाने को कहा। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम स्वराज अभियान के गावों को प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में संतृप्त कराएं। प्रमुख स्थलों पर वाल राइटिंग के माध्यम से 1912 टोल फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार कराया जाए। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा आदि रहे।