{"_id":"5b32a7ec4f1c1b4d108b4650","slug":"131530046444-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच थाना क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच थाना क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों पर छापा
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉनसन एंड जॉनसन के नाम से नकली दवाएं बेचे जाने की सूचना पर मंगलवार को कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने लंका, भेलूपुर, मंडुवाडीह, लोहता और रामनगर थाना क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गईं और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के मुंबई से आए सीनियर सिक्योरिटी मैनेजर विशाल दीवान ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी फर्म के नाम से नकली दवाइयां जिले के मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रही है। विशाल की सूचना पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने लोहता और कोरौता बाजार स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर चंदापुर के राजू और अलाउद्दीनपुर के विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। रामनगर के कवि नाका और साहित्यनाका मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमार कर रमेश कुमार और अंशु मिश्रा को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस नकली दवाएं बेचने वाले सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई थी।