{"_id":"5b313d1d4f1c1bed778b5fba","slug":"131529953565-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर पांच अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर पांच अधिकारियों को नोटिस
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अनुपस्थित पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकता में है। इसे लेकर विभाग लापरवाही न बरतें। लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने पर जिले की स्थिति काफी खराब है। इस दौरान बैठक में न आने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी औराई, अधिशासी अभियंता आरईएस, जिला आबकारी अधिकारी, एआर कोआपरेटिव और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल को नियमित रूप से खोलें। साथ ही डिफाल्टर संदर्भ के प्रकरणों को गंभीरता से लें। 28 जून तक प्रकरणों का निस्तारण कराने को कहा। चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही बरती गई तो संबधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अजय सिंह, आशीष श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार आदि रहे। इसी तरह, जिलाधिकारी ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाने और जागरूकता के लिए ‘नई लहर तथा विश्वास-संपूर्ण जिम्मेदारी से परिवार का विकास’ की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार कराएं। 10 जुलाई को सभी सीएचसी और पीएचसी पर बैठक कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाएं। 11 से लेकर 24 जुलाई तक जिला अस्पताल, सीएचसी गोपीगंज, भदोही, औराई, डीघ और सुरियावां में परिवार नियोजन गोष्ठी होगी। इसमें सभी को परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी आशा, एएनएम और चिकित्सक देंगे। उपकेंद्रों पर पखवारे के दौरान मंगलवार और शुक्रवार को परिवार कल्याण सेवाओं की क्लीनिक चलाई जाएगी। मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।