फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नशे में धुत दरोगा ने फल विक्रेता को पीटा तो लोगों ने की पिटाई0

नशे में धुत दरोगा ने फल विक्रेता को पीटा तो लोगों ने की पिटाई0

Mon, 21 May 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत दरोगा ने फल विक्रेता को पीटा तो लोगों ने की पिटाई0
सारनाथ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समीक्षा बैठक में कहा कि पुलिस आमजन से आत्मीयता से पेश आए। मगर, इसके चंद घंटे बाद ही नशे में धुत दरोगा सनी निषाद ने सारनाथ चौराहा पर मुख्यमंत्री की नसीहतों की धज्जियां उड़ा दी। दरोगा सनी सारनाथ चौराहा पर बाइक खड़ा करने के विवाद में ठेला वाले से भिड़ कर मारपीट करने लगा। यह देख अन्य ठेला वाले एकजुट हुए और दरोगा की जमकर पिटाई किए। भीड़ के चंगुल से खुद को बचा कर दरोगा ने भागकर सारनाथ थाने में छिपकर जान बचाई। वहीं, इस दौरान समाचार संकलन करने गए पत्रकार के साथ फैंटम दस्ते के दो सिपाहियों ने अभद्रता की।
विज्ञापन

सारनाथ चौराहा पर चिंटू राजभर की फल की दुकान है। चिंटू ने बताया कि उसकी दुकान के सामने दरोगा सनी निषाद ने बाइक खड़ी कर दी। इस पर उसने कहा कि दरोगा जी बाइक को बगल में खड़ा कर दीजिए। आरोप है कि इससे नाराज दरोगा ने चिंटू की पिटाई शुरू कर दी। अनायास ही पिंटू की पिटाई होते देख आसपास ठेला लगाए दुकानदार एकजुट हुए और दरोगा की जमकर पिटाई करते हुए पथराव शुरू कर दिए। घटना को लेकर दरोगा के प्रति सारनाथ और आशापुर के ठेला-पटरी व्यवसायियों के खिलाफ खासा आक्रोश है। उधर, पत्रकार ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर वो समाचार संकलन के लिए पहुंचे तो फैंटम दस्ते के दो सिपाही उनसे उलझ गए। साथ ही, समाचार संकलन से मना करते हुए उनके साथ गालीगलौज करने लगे। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रकरण की रिपोर्ट इंस्पेक्टर सारनाथ से मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed