{"_id":"5af751a04f1c1bd7408b4c8f","slug":"131526157728-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं को देखा0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं को देखा0
Updated Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने शनिवार को बीएचयू समेत जिले के अस्पतालों का दौरा कर वहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनका सबसे अधिक फोकस अस्पतालों में चल रहे निर्माण कार्यों पर रहा। उन्होंने बीएचयू में एमसीएच विंग, सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, टाटा कैंसर संस्थान के साथ ही अन्य अस्पतालों में माड्यूलर किचन, मैटरनिटी विंग, ईएसआई अस्पताल आदि का काम तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उधर, सर्किट हाउस में बैठक कर निमार्ण कार्य से जुड़े इंजीनियरों को तय समय में काम पूरा करने, सीएमओ को नियमित मानीटरिंग रिपोर्ट देते रहने की बात कही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों बीएचयू में 48 करोड़ की लागत से 100 बेड का एमसीएच विंग बनवाया जा रहा है। इसके अलावा यहां सुपर स्पेशियलिटी सेंटर और टाटा कैंसर संस्थान का निर्माण चल रहा है। रामनगर संवाददाता के अनुसार रामनगर में 15 करोड़ 37 लाख 53 हजार की लागत से मॉडयूलर किचन निर्माण को भी देखा। कार्य संतोषजनक मिलने पर प्रोजेक्ट मैनेजर पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने को कहा। सीएमएस डॉ. कमल कुमार ने बताया कि अभी केवल 6 करोड़ रुपये ही मिले हैं, जिस पर प्रमुख सचिव ने जल्द ही सभी धनराशि देने की बात कही।
इसके बाद मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचकर वहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास, माड्यूलर किचन, पैथालॉजी लैब जीर्णोद्वार को भी देखा। महिला अस्पताल में मैर्टिनिटी विंग निर्माण कार्य के धीमी गति से होने पर संबंधित अभियंताओं को फटकार लगाई। बताया कि बार-बार तिथि बढ़ने के बाद भी अगर काम समय से नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। इसके बाद ईएसआई अस्पताल में निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। दीनदयाल अस्पताल में निर्माणाधीन महिला अस्पताल की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। नवंबर 2016 में ही इसका टेंडर हो चुका था, नौ महीने में पूरा कर लेना था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका।