{"_id":"5aee16314f1c1b9f098b85f3","slug":"131525552689-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध और चिकित्सा को दें बढ़ावा : प्रो. भटनागर 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध और चिकित्सा को दें बढ़ावा : प्रो. भटनागर 0
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि शिक्षा और शोध में हम इतने सामर्थ्य हैं कि जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों से बेहतर कार्य कर सकते हैं। बशर्ते कि हम पूरे आत्मविश्वास, लगन, कर्मठता और समन्वय से काम करें। शनिवार को केएन उडुप्पा सभागार में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रोफेसरों व चिकित्सकों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वो शोध और चिकित्सा को बढ़ावा दें।
कुलपति ने कहा कि बीएचयू में अंतरविषयक शोध की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका उन्नयन कर हमें नंबर एक बनने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। कहा कि उच्च स्तरीय शिक्षा और गुणवत्ता परक अनुसंधान पर जोर दें। उन्होंने माना कि सर सुंदरलाल अस्पताल न सिर्फ चिकित्सकों की कमी है, बल्कि अस्पताल पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी भी झेल रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति कर इस कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कुलपति ने सर्वाधिक इंपैक्ट फैक्टर वाले जर्नल में शोध पत्र प्रकाशन के लिए प्रो. श्याम सुंदर को बधाई दी। आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने संस्थान व अस्पताल की पांच साल की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराया। स्वागत डीन प्रो. जय प्रकाश ने किया। इस अवसर पर प्रो. चूड़ामणि गोपाल, प्रो. आरएन चौरसिया, प्रो. डी दास, प्रो. एसके सिंह, प्रो. जीपी दुबे, प्रो. वीएन मिश्र, डॉ. एके द्विवेदी, प्रो. मधुकर राय, प्रो. आरसी शुक्ला, प्रो. गोपालनाथ, प्रो. अनुराधा खन्ना आदि मौजूद रहीं। संचालन डॉ. तुहीना बनर्जी ने किया।