{"_id":"5aeb6e834f1c1b84098b80f3","slug":"131525378691-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब ठेके पर चिखना बेचने वाले की गोली मारकर हत्या0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब ठेके पर चिखना बेचने वाले की गोली मारकर हत्या0
Updated Fri, 04 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत रजनहिया स्थित देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर ठेके के बाहर चिखना (नमकीन आदि) बेचने वाले बसंता यादव (60) की गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। परिजन बसंता को मंडलीय अस्पताल लाए और डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाते ही शव लेकर वापस घर चले गए। सूचना पाकर सारनाथ सहित अन्य थानों की पुलिस बसंता के घर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि कि बसंता के तख्त पर बैठने से मना करने पर और चिखना के लेनदेन के विवाद में नशे में धुत तीन बाइक सवार नौ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
चोलापुर थाना अंतर्गत बनियापुर निवासी बसंता यादव रजनहिया स्थित देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर ठेका के पास चिखना बेचता था। बताया जाता है गुरुवार की रात 10:30 बजे के लगभग बसंता के तख्त पर बैठ कर कुछ लोग शराब पी रहे थे। बसंता ने शराब पीने से मना किया तो कहासुनी हुई। इसके पहले भी सभी ने चिखना खरीदने के दौरान भुगतान को लेकर बसंता से कहासुनी की थी। बात बढ़ने लगी तो सभी तख्त से उठ कर चले गए। इसके थोड़ी ही देर बाद तीन बाइक पर सवार होकर नौ लोग आए और दुकान बंद कर घर निकलने को तैयार बसंता को लक्ष्य कर दो राउंड फायरिंग किए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। उधर गोली चलने की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर भाग कर आए और बसंता को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बसंता के सीने पर गोली मारी गई है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्र के पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।