{"_id":"5aea1ee14f1c1b360b8b7e45","slug":"131525292769-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोई हाथ लगाकर तो देखे, खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोई हाथ लगाकर तो देखे, खैर नहीं
Updated Thu, 03 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अब हमें कोई आंख उठाकर भी देखेगा तो उसे चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हाथ पकड़ा तो खैर ही नहीं। सेल्फ डिफेंस की बारीकियां सीखकर अब उनमें इतना तो हौसला आ गया है। अब वो मर्दानियां बनकर छेड़खानी, ज्यादती करने वालों का मुकाबला खुद से कर सकती हैं। 15 दिनों तक चले शिविर में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सेल्फ डिफेंस सीखा। कराटे के किक-पंच से रूबरू हुईं।
नौ अप्रैल से अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से शहर के विभिन्न विद्यालयों में कराटे शिविर शुरू किया गया। इस क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार और पाणिनी कन्या महाविद्यालय महमूरगंज में बुधवार को शिविर का समापन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने बीते 15 दिनों में जो कुछ सीखा उसका प्रदर्शन किया। छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कस्तूरबा विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. सुधा सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
वहीं, पाणिनी कन्या महाविद्यालय में समापन अवसर पर एथलीट नीलू मिश्रा छात्राओं का उत्साहवर्धन करने पहुंची। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस का इस्तेमाल आप तब तक नहीं कर सकतीं, जब तक खुद के अंदर से हिम्मत नहीं जगाएंगी। प्राचार्य डॉ. नंदिता शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मानव एकेडमी के महासचिव किसलय मानव की देखरेख में चल रहे शिविर में ज्योति सिंह, निधि राज, अनिता प्रजापति, माया पटेल, नंदिनी कुमारी, सोनाली, वैशाली शर्मा, प्रियंका, दिव्या पांडेय, दिव्या गुप्ता, माया पटेल, पूजा, शिवांगी, सुनीता पटेल ने ट्रेनिंग दी।