फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गर्मी आई तो बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

गर्मी आई तो बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गर्मी आई तो बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
चौरी/ऊंज। गर्मी शुरू होने के साथ ही शासन से तय बिजली आपूर्ति रोस्टर बेपटरी होने लगा है। ग्रामीण इलाकों में में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। कुछ फीडरों से 10 तो कुछ से सिर्फ छह घंटे आपूर्ति की जा रही रही है। चौरी और ऊंज इलाके के पांच फीडरों को आधी ही बिजली मिल रही है। ऐसे में इन फीडरों से जुड़े 150 से अधिक गांव में संकट बढ़ गया है। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों की रात की नींद उड़ गई है तो किसानों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिला मुख्यालय को 24, तहसील को 22 और गांवों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर तय किया है। पूर्व के महीनों में कुछ हद तक विभाग रोस्टर से बिजली आपूर्ति कराने का प्रयास किया, लेकिन गर्मी शुरू होते ही रोस्टर बिगड़ने लगा है। 18 घंटे के बजाए छह से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऊंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के अकोढ़ा, पिलखुना, वहिदा और कोइरौना फीडर से जुड़े करीब 50 से अधिक गावों में आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है। सुबह और शाम कटौती से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीण संतोष, राजेश बिंद ने आरोप लगाया कि फीडर के कर्मचारी मनमानी तरीके से आपूर्ति देते हैं। सुबह-शाम के बजाए रात में आपूर्ति होती है, जिसका कोई भी फायदा नहीं होता। कटौती से ऊंज, कुरमैचा, नवधन, बिछिया, बनकट, सीकीचौरा, पिलखुना, कूबी हरदोपट्टी, सोबरी, मुंगरी, चौरहटा, विश्वनाथपुर, भानपुर, मोहनपुर, श्रीकांतपुर, अकोढ़ा, दशरथपुर, बयावं, सागरपुर, बवईं समेत 50 से अधिक गांव प्रभावित हैं। चौरी संवाददाता के अनुसार, इलाके के चौरी और साऊंपुर फीडर का हाल बदतर हो गया है। उक्त फीडरों से मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे रोटहां, मानिकपुर, बरदहां, कंधिया, परषोत्तमपुर, रबेली, ममहर बाजार, कलापुर, अर्जुनपुर, रमईपुर, अठगोड़वा, बरवां समेत 100 गांव प्रभावित हैं। पिछैती गेहूं की अंतिम सिंचाई से लेकर मड़ाई को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। बिजली न रहने से रात में मच्छरों से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता बिजली अमर सिंह ने कहा कि तकनीकी खामियों से आपूर्ति में दिक्कत होती है। मेन लाइन से जो बिजली मिलती है उतनी भेजने का प्रयास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed