{"_id":"5aa2f4794f1c1bb0758b48c9","slug":"131520628857-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका में एक घंटे रहेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका में एक घंटे रहेंगे पीएम मोदी
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को डीरेका में चार से पांच बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वह केंद्र-प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तकरीबन 11500 लाभार्थियों से रूबरू होंगे। इसमें से कुछ लाभार्थियों को वह अपने हाथ से प्रमाणपत्र बांटने के बाद उन्हें संबोधित भी करेंगे। इसी दौरान पीएम पार्टी के स्थानीय विधायकों के साथ ही पदाधिकारियों के साथ भी मीटिंग कर सकते हैं।
लाभार्थियों को अपने घर से डीरेका तक पहुंचाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग और रोडवेज से 289 बसें मांगी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वालों के लिए प्रशासन लंच या फिर नाश्ते का भी प्रबंध कर रहा है। उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय से जुड़ी योजना के चार हजार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के दो हजार, हैंडलूम सहायक निदेशक के पंद्रह सौ, डूडा के दो हजार, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग के पांच सौ और उज्जवला योजना के पंद्रह सौ लाभार्थियों को पीएम के हाथों प्रमाणपत्र दिए जाने का प्रस्ताव है। प्रमाण पत्र के साथ ही उन्हें डमी चाबी और चेक दिए जाएंगे।