फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्सी से आदिकेशव घाट तक गंगा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

अस्सी से आदिकेशव घाट तक गंगा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अस्सी से आदिकेशव घाट तक गंगा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
वाराणसी। ज्यों-ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता गया। कुछ ऐसा ही हाल गंगा का भी हो गया है। घाटों को छोड़ चुकी गंगा अब आचमन के लायक भी नहीं रह गई हैं। गंगा में प्रदूषण की बात करें तो प्रवाह बंद होने के कारण अस्सी से लेकर आदिकेशव घाट तक लिए गए जल के नमूनों की जांच के परिणाम बेहद चौंकाने वाले आए हैं। डिजाल्व आक्सीजन की मात्रा वरुणा संगम पर खतरनाक स्तर तक कम होने के कारण जलचरों के जीवन पर भी संकट खड़ा हो गया है। साथ ही गंगा में डुबकी लगाने वाले भी पानी से आने वाली बदबू से परेशान और चिंतित हैं।
विज्ञापन

गंगा में पानी कम होने के साथ ही प्रदूषण का स्तर खतरनाक ढंग से बढ़ रहा है। कुछ साल पहले गंगा में घुलनशील आक्सीजन का स्तर पांच या छह मिलीग्राम प्रति लीटर होता था लेकिन अस्सी घाट पर यह स्थिति एक मिलीग्राम और आदिकेशव घाट पर घुलनशील आक्सीजन की स्थिति शून्य तक पहुंच गई है। संकटमोचन फाउंडेशन की ओर से 12 फरवरी को शाम छह बजे तुलसी घाट पर की गई गंगाजल की जांच में यहां घुलनशील आक्सीजन की मात्रा 1.8 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई थी। कुछ महीने पहले यह स्तर पांच मिलीग्राम प्रति लीटर था।
विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं कि गंगा में रोजाना 350 एमएलडी सीवेज गिराया जा रहा है। अस्सी घाट पर अस्सी नाला और वरुणा संगम पर सीवेज लगातार गिर रहा है। पहले गंगा में प्रवाह के कारण मलजल घुल जाता था लेकिन पानी और प्रवाह कम होने के कारण सीवेज घुल नहीं पा रहा है। अस्सी घाट पर रहने वाले संजू गिरी, कमलेश मांझी और संजय कुशवाहा ने बताया कि अब गंगा में डुबकी लगाने पर बदबू भी आती है। इसी तरह गंगा में फीकल कॉलीफार्म 500 के अंदर होना चाहिए लेकिन तुलसी घाट पर यह आंकड़ा 70 हजार और दशाश्वमेध घाट पर 50 हजार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वरुणा संगम पर स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां फीकल कॉलीफार्म की स्थिति तो छह करोड़ के पास पहुंच चुकी है। गंगा के बीओडी लेवल की तो आदर्श स्थिति तीन मिलीग्राम प्रति लीटर की है, जबकि तुलसी घाट पर सात मिलीग्राम, दशाश्वमेध घाट पर छह मिलीग्राम और वरुणा के संगम पर 45 मिलीग्राम के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बीओडी का खतरनाक स्तर बताता है कि गंगा में आर्गेनिक लोड कितना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed