{"_id":"5a7765ee4f1c1b83268b87c4","slug":"131517774318-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकेंगी विरासतें, संवरेंगे आस्\nथा के केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकेंगी विरासतें, संवरेंगे आस् था के केंद्र
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/लालानगर। स्वदेश दर्शन योजना के तहत बाबा बड़े शिव एवं हरिहरनाथ मंदिर ज्ञानपुर के सौंदर्यीकरण कार्यों का रविवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं जिलाधिकारी विशाख जी ने शिलान्यास किया। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार संग विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के बाद शिलापट्ट को स्थापित किया। कार्यदायी संस्था को नौ माह में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि पर्यटन विकास मंत्रालय की ओर से बड़े शिव मंदिर में सोलर लाइट, शौचालय, तालाब के सुंदरीकरण के साथ अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। एक करोड़ से मंदिर को आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को नौ माह में काम पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े शिव एवं हरिहरनाथ मंदिर पर भगवान शंकर का दर्शन करने प्रतिदिन सैकड़ो लोग आते हैं, यह हमारे पूर्वजों की धरोहर है। हमें उनके सपनों को आगे बढ़ाना है, मंदिर में शांति मिलती है। मंदिरों पर पेड़ पौधे से ऑक्सीजन भी मिलता है, जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से जिले में काफी संभावनाएं है। ऐतिहासिक स्थलों एवं मंदिरों को विकसित कर बेहतर किया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्र, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसके अग्निहोत्री, बृजेश कुमार, चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता, पूर्व चेयरमैन आशाराम, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, रामकृष्ण खट्टू, चिंटू सिंह बघेल, संदीप कुमार गुप्ता ,अरुण कुमार, दीपक मोदनवाल, कोमल मोदनवाल ,नरेंद्र दुबे सपना दुबे, कौशलेंद्र दुबे आदि रहे। संचालन अश्वनी अग्रवाल ने किया।