फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ठंड के कहर से दो और मौत

ठंड के कहर से दो और मौत

Tue, 16 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ठंड के कहर से दो और मौत
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में जानलेवा शीतलहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ठंड लगने से अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। सुबह तक घने कोहरे की वजह से यातायात बेपटरी रहा। वहीं, दिन में धूप निकलने से भी खास राहत नहीं मिली। दिन ढलते ही गलन से लोग फिर ठिठुरने लगे। वहीं, जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या 18 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

एक पखवारे से ज्यादा समय से हाड़कंपाती ठंड का सितम अभी जारी है। रविवार को शाम से शुरू हुआ घना कोहरा सोमवार को सुबह सात बजे तक छाया रहा। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। आठ बजे के बाद धूप निकल लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से शाम के पहले ही गलन फिर बढ़ गई। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, इलाके के भीमपुर गांव में ठंउ लगने से प्रेमा देवी (60) की मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार को भोर में अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। परिवार के लोगों से उसने शिकायत की। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते परिवार वाले पैसा आदि का जुगाड़ करने लगे। जब तक पैसे एकत्रित कर अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के कोइलरा गांव मे ठंड लगने से अधेड़ की मौत हो गई। गांव निवासी नागा बिंद (55) किसी कार्यवश बाहर गया था। घर लौटा तो उसे कंपकंपी छूट रही थी। अचानक वह अचेत हो गया। परिवार के लोग अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही इस सीजन में जिले में ठंड से मरने वालों की तादाद बढ़कर 18 तक पहुंच गई है। अलाव की स्वयं व्यवस्था कर लोग ठंड से राहत पाने की जुगत भिड़ाते रहे। प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी नगर और ग्रामीण अंचलों में अलाव के प्रबंध नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed