फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंत्री से की पुलिस उत्पीड़न की शिकायत

मंत्री से की पुलिस उत्पीड़न की शिकायत

Sat, 13 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मंत्री से की पुलिस उत्पीड़न की शिकायत
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई की। कड़ाके की ठंड के बाद भी दूरदराज से फरियादी पहुंचे रहे। खोजवां की रोमा गुप्ता ने कहा कि किराएदार से विवाद चल रहा है। इसमें खोजवा चौकी प्रभारी किराएदार की शह पर उत्पीड़न कर रहे हैं। सरायनंदन खोजवां की मंजू गुप्ता ने पति और ससुर पर दहेज के प्रताड़ित करने की शिकायत की।
विज्ञापन

छित्तूपुर सिगरा के विनीत राय ने शिकायत की कि कोर्ट के आदेश के बाद भी सहायक अध्यापक में भर्ती नहीं हो रही है। पत्थर गली की माधुरी देवी ने ह्ृदय का इलाज कराने के लिए मदद की गुहार लगाई। अस्सी के संतोष शर्मा ने 100 मीटर सीवर और पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। मीरापुर बसही के सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि कालोनी में अब तक सीवर लाइन, पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछी है। इसे दुरुस्त कराने की मांग की। कालभैरव के पार्षद विपुल गुजराती ने सीवर लाइन बिछवाने के लिए पत्र दिया। केशरीपुर रोहनिया के सुरेंद्र प्रसाद ने बिजली लगवाने की मांग की। मोहनिया के शमशेर अली ने इलाज की मदद के लिए गुहार लगाई। प्रेचमंद नगर की कांति देवी ने बताया कि एमडी के आदेश के बाद भी क्षेत्रीय जेई और एसडीओ बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। मंत्री ने जनता से प्राप्त शिकायती पत्रों को समयबद्ध निस्तारण कर संसदीय कार्यालय को अवगत कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देेश दिया।
विज्ञापन

शहीद जवान के परिवार से मिले राज्यमंत्री
चोलापुर। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को चोलापुर सरैया कचार निवासी शहीद जवान मंगल प्रसाद पटेल के घर परिवार वालों से मिले। शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। जवान बीते पांच जनवरी को हिमस्खलन के चलते जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हो गए थे। इस दौरान अजगरा के विधायक कैलाश नाथ सोनकर और जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed