{"_id":"5a567cb94f1c1b15198b4678","slug":"131515617465-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाओं की शरण में पहुंचे खनन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाओं की शरण में पहुंचे खनन अधिकारी
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अवैध खनन मामले में डीएम योगेश्वर राम मिश्र के रडार पर चल रहे जिला खनन अधिकारी अनिल सिंह कार्रवाई से बचने के लिए लखनऊ में अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे हैं। डीएम ने खनन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को तो लिखा है कि लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज करने का आदेश नहीं हुआ है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू होने पर अनिल सिंह पर कानूनी शिकंजा कस सकता है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा समेत कई लोग शासन में सिंह की शिकायत कर चुके हैं। पिछले साल नौ जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विश्वकर्मा की शिकायत की जांच अभी चल रही है। इससे पहले एक जून को भाजपा नेता राकेश पांडेय ने भी सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने इसकी जांच का आदेश देने के साथ-साथ जिला प्रशासन से आख्या मांगी थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो सिंह के खिलाफ यह जांच भी चल रही है।