{"_id":"5a4be0df4f1c1b4b198b4811","slug":"131514922207-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाया
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के अयोध्यापूरी स्थित आसाराम बापू के आश्रम से सटे प्राचीन तालाब की नाप कराने के बाद तालाब के हिस्से में आई भूमि को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा लिया। मंगलवार को तालाब क्षेत्र में जो भी अतिक्रमण दिखे सबको हटवा दिया गया। कार्रवाई की जद में टिन शेड आया जो आश्रम के लोगों द्वारा बनवाया गया था। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सोमवार को तालाब की नाप कराने के बाद लेखपाल ने 1 बीघा 9 बिस्वा भूमि तालाब की बताते हुए रिपोर्ट दी थी। आश्रम अनुयाईयों को मंगलवार को उत्तरी छोर पर कुछ अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। इस बावत तहसीलदार रामजी ने कहा कि
यदि स्वत: अतिक्रमण नहीं हा तो प्रशासन हटाएगी।
मंगलवार को कार्रवाई के दौरान वहा जुटे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन का यह कार्य सराहनीय है लेकिन यदि तालाब की घेराबंदी हो जाए तो अच्छा होगा। लोगों ने कहा कि घेराबंदी न होने से भूमाफिया पुन: जमीन कब्जाने लगते हैं। तहसीलदार ने कहा कि तालाबों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर तहसील प्रशासन कोताही बरतने के मूंड में नही है। आश्वस्थ किया कि तालाबों के संरक्षण व सुंदरीकरण को शासन गंभीर है। गांवो में ग्रामसभा अचल संपत्ति का वास्तु स्थिति का खाका तैयार कर आनलाइन अपडेट करने का काम हो रहा है। तलाबों व ग्राम समाज की जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।